{"_id":"05fb5002287780188679d36938de3c39","slug":"encompass-toll-will-continue-to-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के स्थानांतरण तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के स्थानांतरण तक जारी रहेगा धरना
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चायल के अधिवक्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री ने तहसीलदार के तबादले तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वकीलों का धरना चलता रहेगा।
बता दें कि चायल तहसील में कार्यरत तहसीलदार की कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ताओं को धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पखवारेभर से तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग पूरी नहीें होने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तहसील बार एसोसिएशन के संगठन के महामंत्री धर्मराज ओझा ने ऐलान किया कि तहसीलदार के तबादले तक उनका धरना अनवरत जारी रहेगा। तीसरे दिन बुधवार को धरने की अगुआई कर रहे लालबाबू ने बताया कि तहसील में आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक दौड़ाया जाता है।
साथ ही दाखिल खारिज के लिए भी लोगों को महीनों परेशान होना पड़ता है। शिकायत के बाद भी तहसीलदार की कार्यप्रणाली और यहां की अव्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा सका है। इस मौके पर धर्मराज ओझा, दशरथ लाल, अमर सिंह, धनंजय मिश्र, राजेश्वर, देवसरन आदि राजकुमार शर्मा, संत बहादुर पांडेय, एसपी यादव, अमरनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।