फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Employment servants submitted a memorandum to the BDO and informed him about the agitation.

Kaushambi News: रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की जानकारी

Thu, 04 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted a memorandum to the BDO and informed him about the agitation.
कड़ा में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी कड़ा को ज्ञापन देते हुए।द। स्रोत: स्वयं - फोटो : Samvad
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को बीडीओ दिनेश चंद्र को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वे दो जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन ने रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, एचआर पॉलिसी लागू करने और अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का कहना है कि ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सेवा सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस दौरान उर्मिला, शिवानी, सुनीता, रीता, अनिल, संतोष, राजशेखर, अनूप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed