{"_id":"6acbe1ec29c3f73d07014e64","slug":"emphasis-on-operation-of-clean-buses-during-navratri-fair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-149940-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नवरात्र मेले में साफ-सुथरी बसों के संचालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नवरात्र मेले में साफ-सुथरी बसों के संचालन पर जोर
Mon, 12 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर डिपो में खड़ी रोड़वेज बस पर सवार होते यात्री। संवाद
नवरात्र पर्व और मेले के मद्देनजर रोडवेज डिपो प्रशासन ने बसों की साफ-सफाई और समयबद्ध संचालन पर सख्ती दिखाई है। चालक-परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने निर्देश दिया है कि सभी चालक-परिचालकों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करनी होगी। बिना वर्दी के ड्यूटी पर आने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें अपनी बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन में गंदगी मिलने पर तत्काल वर्कशॉप को सूचना देकर सफाई करानी होगी।
बस स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गई है। वहीं, सीनियर फोरमैन को डिपो की सभी बसों की सफाई की निगरानी करनी होगी। बसों को साफ-सुथरी स्थिति में ही संचालन के लिए उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
टाइम कीपर को निर्देश दिया गया है कि सफाई में कमी होने पर बस का संचालन न कराया जाए। साथ ही सभी बसों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलाना सुनिश्चित किया जाए। डिपो प्रभारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।