फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Emphasis on installation of CC cameras in peace committee meeting

Kaushambi News: शांति समिति की बैठक में सीसी कैमरे लगवाने पर दिया जोर

Fri, 04 Aug 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on installation of CC cameras in peace committee meeting
जिले की विभिन्न कोतवालियों में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया। मंझनपुर कोतवाली में कोतवाल संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरे लगे होते हैं, वहां चोरी की वारदातों की आशंका कम रहती है। अगर, घटना हुई भी तो बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिल जाती है। इसलिए हर व्यापारी को चाहिए कि वह अपने प्रतिष्ठान में सीसी कैमरे लगवाए। इसी तरह सैनी कोतवाली में हुई बैठक में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने ग्राम प्रधानों से गांव के प्रमुख चौराहों और रास्ते में कैमरे लगवाने के लिए कहा। बैठक में कोतवाल चंद्र भूषण मौर्य, उपनिरीक्षक गिरधारी लाल यादव, ग्राम प्रधान श्रवण यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कड़ाधाम थाना में हुई बैठक में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह कहा कि अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने ऑपरेशन दृष्टि चलाया है। इसमें सभी व्यापारी व जनप्रतिनिधि सहयोग करें। इस मौके पर समाजसेवी अरुण केसरवानी, प्रधान संघ अध्यक्ष कड़ा अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र साहू, करन सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। करारी कोतवाली में प्रभारी थानाध्यक्ष सियाकांत चौरसिया ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ बैठक की और सीसी कैमरे लगवाने पर जोर दिया। ईओ अजय कुमार निषाद, चेयरमैन शमशाद अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश मौर्य, सभासद सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed