{"_id":"6a0dfaa0b9954c1ac7043389","slug":"emphasis-on-coarse-grains-and-animal-protection-on-kisan-diwas-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-141746-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किसान दिवस में मोटे अनाज और पशु संरक्षण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किसान दिवस में मोटे अनाज और पशु संरक्षण पर जोर
विज्ञापन
किसान कल्याण केंद्र मंझनपुर में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक कौशाम्बी सतेंद्र कुमार तिवारी ने की। इसमें कृषि, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य, सहकारिता और बैंकिंग विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों के बीज शोधन, मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और खरपतवार नाशक के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की अपील की।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश ने भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल के उपाय बताए। उन्होंने किसानों से सुबह-शाम पशुओं को नहलाने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही नंद बाबा गोकुल मिशन, निराश्रित गाय योजना और गोसंवर्धन योजना की जानकारी दी। गोशालाओं में भूसा दान करने की भी अपील की गई। जिला कृषि अधिकारी सुरूचि विश्वकर्मा ने किसानों से दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने का आह्वान किया। संवाद