फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Emergency learned fighting spirit

आपातस्थिति से लड़ने का सीखा जज्बा

Fri, 27 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Emergency learned fighting spirit
अटसराय (ब्यूरो)। रमादेवी शिवमंगल प्रसाद डिग्री कालेज भौंतर अजुहा के पांच दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने जहां बिना बर्तन भोजन बनाने का हुनर सीखा। वहीं प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना, ऊंचाई पर चढ़ना सीखा। वहीं स्काउट-गाइड के बीच कहानी, भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


अजुहा (भौंतर) स्थित रमादेवी शिवमंगल प्रसाद डिग्री कालेज के स्काउट-गाइड इकाई का पांच दिवसीय कैंप रविवार से आयोजित किया गया था। इस दौरान जिला प्रशिक्षक स्काउट-गाइड अभय सिंह ने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने का गुर सिखाया। कहा कि आपातस्थिति से निकलने का हुनर व्यक्तित्व का अहम गुण है। इसके बगैर जीवन में सफलता की कल्पना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


इधर, कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं ने बिना बर्तन के भोजन पकाने का हुनर सीखा। वहीं प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी हासिल की। कैम्प के आखिरी सत्र में जनसंख्या वृद्धि और पर्यावरण विषय पर भाषण, कहानी प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर राधारमण, कालेज प्रबंधक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. नमो नारायण त्रिपाठी, केशव प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed