फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity started disappearing with rain and winds

Kaushambi News: सारा दिन घनघनाता रहता है कंट्रोल रूम का फोन, सौ से ज्यादा आ रही हैं शिकायतें

Thu, 27 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity started disappearing with rain and winds
मानसून के दस्तक के साथ बिजली बिजली आपूर्ति की समस्या बढ़ गई। बूंदाबांदी या मध्यम वर्षा होने के कारण फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। रोजाना कंट्रोल रूम में लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, जिन्हें दूर करने में काफी वक्त लग रहा है। देहात में समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन

मंझनपुर उपकेंद्र में मंगलवार रात से सुबह तक विभिन्न फीडरों में फॉल्ट व लाइन ट्रिप होने की शिकायतें दर्ज होना शुरू हो गई थीं। यह सिलसिला रात तक जारी रहा। सौ से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गईं। समस्या आने पर फीडर की लाइन बंद कर उसे सुधारने के लिए लाइनमैन दौड़ भाग करते रहे। मंगलवार रात 12.0 बजे टेंवा से ब्रेक डाउन हो गया। इसकी वजह से 20 मिनट तक उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों में आपूर्ति बाधित रही। न्यू भरवारी फीडर में भोर 4.25 बजे ब्रेक डाउन हो गया। यहां की आपूर्ति सुबह सात बजे बहाल हो सकी। यही हाल कामोवेश सभी फीडरों का रहा।
विज्ञापन

--------

मंझनपुुर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में बिजली कटौती पर एक नजर
0 कलक्ट्रेट फीडर में रात 12 बजे से लेकर 12.20 तक आपूर्ति बाधित रही
0 न्यू भरवारी फीडर में भोर 4.25 मिनट से लेकर सात बजे तक ब्रेक डाउन रहा।
0 विश्व बैंक फीडर में बुधवार सुबह 8.38 बजे से लेकर 8.45 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसी फीडर में सुबह 11.45 बजे से लेकर दोपहर 1.05 बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 न्यू भरवारी फीडर में सुबह 8.58 बजे से लेकर 9.02 बजे तक आपूर्ति बाधित रही
(नोट- यह आंकड़े मंगलवार रात 12 बजे से लेकर बुधवार दोपहर 1.05 बजे तक के हैं)

उपभोक्ता भी करते हैं बदसलूकी
मंझनपुर। कंट्रोल रूम में फोन न उठने की समस्या तो है ही। उपभोक्ताओं के व्यवहार से भी बिजलीकर्मी परेशान होते हैं। स्थानीय उपकेंद्र में नियुक्त एक कर्मचारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर पर अक्सर उपभोक्ता कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हैं। मंगलवार को ही एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह न्यायिक अफसर का वाहन चालक है। उसने सेलरहा जाने वाली लाइन को ठीक करने को कहा। लाइन ट्रिप थी। दोबारा लाइन जोड़ी गई तो भी फॉल्ट सही नहीं हुआ। इस पर उपभोक्ता ने पलटकर फोन करके गालियां दीं। संवाद
इनसेट

पेड़ गिरने से बाधित रही सिराथू रोड की आपूर्ति
मंझनपुर। कस्बे के सिराथू रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास मंगलवार रात तेज हवाओं की वजह से रात करीब 11.25 बजे सूखा पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर पड़ा। इससे जहां यातायात प्रभावित हुआ, वहीं तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।

वर्जन

बिजली के तार के ऊपर पड़ रही पेड़ की डालियों की कटाई कराई जा रही है। बरसात तेज नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर के खूंटी में कार्बन आ जाता है। इसकी वजह से फॉल्ट आदि की समस्या आ रही है।
- अंकित कुमार, एक्सईएन मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed