फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity fell on 33 KV line, supply disrupted in 15 villages, four thousand consumers upset

Kaushambi News: 33 केवी लाइन पर गिरी बिजली, 15 गांवों में आपूर्ति बाधित, चार हजार उपभोक्ता परेशान

Mon, 08 Jul 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell on 33 KV line, supply disrupted in 15 villages, four thousand consumers upset
म्योहर में विद्युत सप्लाई ठीक करता लाइनमैन। संवाद
बिजली उपकेंद्र म्योहर की 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने के बाद 15 गांवों में बिजली संकट खड़ा हो गया है। करीब 4200 उपभोक्ता दो दिनों से बिजली को तरस रहे हैं। हाल यह है कि 48 घंटे में महज नौ घंटे बिजली ही लोगों को नसीब हुई है। रविवार को भी लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

म्योहर स्थित विद्युत उपकेंद्र से बेनीराम कटरा, कटैनी, बुआ राम का पूरा, बैरागीपुर, बैरगांव, घासीराम का पूरा, नौबस्ता, बड़ा तालाब, सचवारा, बल्लोपुर, इच्छू का पूरा, बसुहार, चकमहदीपुर, म्योहर समेत करीब 15 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। इन गांवों में करीब 4200 बिजली के कनेक्शन हैं। शुक्रवार की रात हुई बारिश के दौरान उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर बिजली गिर गई थी। इससे लाइन के 16 इंश्यूलेटर पंक्चर हो गए थे। इसी के बाद से इन 15 गांवों में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। अभियंताओं ने सारे खराब इंश्यूलेटर बदल कर शनिवार की शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी थी। लेकिन, रविवार की सुबह करीब पांच बजे दोबारा कई जगह इंश्यूलेटर पंक्चर हुए। लाइन की पेट्रोलिंग के बाद कर्मचारियों ने खामियों को दूर किया। जैसे-तैसे दोपहर करीब 12 बजे बिजली आ तो आई, लेकिन ट्रिपिंग शुरू हो गई। हाल यह है कि बिजली कब आए और कब चली जाए, कोई भरोसा नहीं। जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप है, वह लोग भी पानी को तरस रहे हैं। उमस भरी गर्मी ने भी बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

---------
बंद पड़े हैं 275 नलकूप, धान की रोपाई ठप

म्योहर उपकेंद्र से छह सरकारी और 269 प्राइवेट समेत सिंचाई वाले 275 नलकूप जुड़े हैं। इन्हें अलग फीडर से बिजली मिलती है। उपकेंद्र से जुड़े अन्य ग्रामीण फीडरों में तो बीच-बीच में बिजली आपूर्ति हुई भी, लेकिन नलकूप फीडर की बत्ती शुक्रवार रात से ही गुल है। इसके कारण सारे नलकूप बंद पड़े हैं। धान की रोपाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। खेती का काम लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बेहन की रोपाई के लिए खेत पहले से तैयार थे। सिर्फ पानी भरने की जरूरत थी, लेकिन दो दिनों से बिजली ही नहीं मिल पा रही है। नलकूप बंद पड़ा है। अब फिर से खेत की जोताई करानी पड़ेगी। इससे खर्च बढ़ जाएगा। नक्षत्रबली, म्योहर
------
नलकूप फीडर को 10 घंटे बिजली देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन छह-सात घंटे से ज्यादा आपूर्ति नहीं मिलती। धान की रोपाई अभी बाकी है। बीते दो दिन से बिजली आई ही नहीं। खेती का काम प्रभावित हो रहा है। प्रभाकर सिंह, म्योहर

--------
शुक्रवार की रात बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के 16 इंश्यूलेटर पंक्चर हो गए थे। इन्हें ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई, लेकिन फिर यही समस्या आ गई। लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
शंकरलाल, जेई, विद्युत उपकेंद्र म्योहर

म्योहर में विद्युत सप्लाई ठीक करता लाइनमैन।     संवाद

म्योहर में विद्युत सप्लाई ठीक करता लाइनमैन। संवाद

म्योहर में विद्युत सप्लाई ठीक करता लाइनमैन।     संवाद

म्योहर में विद्युत सप्लाई ठीक करता लाइनमैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article