{"_id":"a31e62afd85a7c6c3e1413df5717be99","slug":"electricity-bill-increases-the-anger-of-the-fair-congressman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बढ़ोत्तरी पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बढ़ोत्तरी पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली बिल में इजाफे के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। मंझनपुर में जुटे कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए बिजली दर की बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग करते हुए विद्युत नियामक आयोग का पुतला फूंका। चेताया कि यदि बिजली बिल की बढ़ाई गई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरनी शुरू कर दी है।
रविवार को जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमशरीरा में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया था वहीं सोमवार को मंझनपुर में जुटे कांग्रेसी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। कार्यकर्ताओं ने बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में विद्युत नियामक आयोग का पुतला भी जलाया। इससे पहले पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहाकि प्रदेश सरकार ने बिजली की दर में 12 से 25 फीसदी तक का इजाफा करके खुद के जनविरोधी होने का सबूत दे दिया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं की दर में प्रति कनेक्शन के स्थान पर प्रति किलोवाट के आधार पर की गई बिजली दर में वृद्धि को उन्होंने असंगत करार दिया है।
कहाकि यदि बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी को जल्द ही प्रदेश सरकार वापस नहीं लेती है, तो इसके खिलाफ आमजन के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश अग्रहरि, लालचंद्र कुशवाहा, युगुल किशोर त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, एहसान उस्मानी, मोहित रस्तोगी, अशोक मिश्र, राजेंद्र त्रिपाठी, श्याममूर्ति त्रिपाठी, मोमिना बेगम, विजमा केसरवानी, सरिता दिवाकर, शिवकली, धनपति देवी, अर्चना केसरवानी, मुमताज अहमद, अशोक मौर्य, अंजला उस्मानी, तौकीद सिद्दीकी, आशीष मिश्र, संतोष कुमार, बरसाती लाल पंडा, हेमंत रावत, विष्णुदत्त ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नर्स से यौन शोषण मामले में फंसे सपा नेता डॉ. अजमल की प्रियंका गांधी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर भी कांग्रेसियों ने खासा गुस्सा जताया है। बिजली बिल बढ़ोत्तरी को लेकर मंझनपुर में धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सपा नेता की टिप्पणी को लेकर हंगामा काटा। एएसपी को ज्ञापन देकर सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहाकि यदि तीन दिन के भीतर पुलिस अधिकारी सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई नहीं करते हैं तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।