{"_id":"59594a954f1c1b3c4e8b4670","slug":"electric-suply-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलपुरवारी गांव की बिजली गुल, अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलपुरवारी गांव की बिजली गुल, अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सिराथू ब्लाक के अफजलपुरवारी गांव की बत्ती चार दिन से गुल है। बिजली आपूर्ति के दौरान गांव में लगा ट्रांसफार्मर अचानक धड़ाम हो गया। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।
घटमापुर बिजली उपकेन्द्र के रूलर फीडर से जुडे अफजलपुर वारी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। गांव के रहने वाले रामचंद्र, अरशद, कमलेश कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है कि 20 दिन तक गांव में जुगनू की तरह बल्ब टिमटिमा रहे थे। इसकी शिकायत उपकेन्द्र जाकर अफसरों और कर्मियों से की गई।
चार दिन पहले बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया। ट्रासफार्मर फुंकने से जहां लोग उमस भरी गर्मी में दिन-रात काटने को विवश है। वहीं गांव में पानी के लिए भी हाहाकार मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं जा सका है। ऐसे में लोगाें को गांव में लगे हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। इसे लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।