फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electric pole fell on youth due to tractor collision, death

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Mon, 06 Sep 2021 04:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 04:33 PM IST
सार

दुकान से आगे बढ़ते ही पड़ोसी कन्हई के निर्माणाधीन के बाहर खड़ी मिक्सर मशीन को लेकर निकल रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।

विज्ञापन
Electric pole fell on youth due to tractor collision, death
Electric pole fell on youth due to tractor collision, death - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

कोखराज कोतवाली के भिखनापुर गांव के समीप शनिवार की रात बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा युवक के ऊपर गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिखनापुर निवासी रामस्वरूप (40) गांव के पास जीटी रोड पर चाय की दुकान रखकर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह शनिवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था।
विज्ञापन


दुकान से आगे बढ़ते ही पड़ोसी कन्हई के निर्माणाधीन के बाहर खड़ी मिक्सर मशीन को लेकर निकल रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जोरदार टक्कर लगते ही बिजली का खंभा सीधे रामस्वरूप के ऊपर गिर गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, मौत की मनहूस खबर सुन बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद से मृतक के पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


हादसे में घायल मजदूर की अस्पताल में मौत
कोखराज कोतवाली के भिखनापुर गांव निवासी केशनलाल (35) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त की रात वह मूरतगंज पक्का तालाब में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मेला देखने गया। घर वापस लौटते समय तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजन उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराके इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की सांसें थम गईं। मजदूर की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मजदूर की गई जान
कोतवाली के गोविंदपुर निवासी रामआसरे का बेटा राजेंद्र कुमार (26) मजदूरी करके पत्नी बिट्टी देवी और दो बच्चों का भरण पोषण करता था। रविवार को वह प्रयागराज के एक बिल्डिंग में मजदूरी करने गया था। बिल्डिंग में शटरिंग लगाते समय पैर फिसलने के कारण राजेंद्र नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां, देर शाम उसकी मौत हो गई। साथी मजदूर एंबुलेंस से युवक का शव लेकर गांव पहुंचे। युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

करंट की चपेट में आने से किशोर ने दम तोड़ा
कोतवाली के गोविंदपुर गांव में शनिवार देर शाम बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गोविंदपुर गांव निवासी बांकेलाल की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे संतोष व सज्जन लाल (17) हैं। संतोष रोजी रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू शहर में रहता है। जबकि सज्जन लाल गांव में विधवा मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर शाम आठ बजे घर के सामने लगा बिजली का बल्ब फ्यूज हो गया था। सज्जन फ्यूज बल्व को बदलने लगा।


इस दौरान वह बिजली के कटे तार के संपर्क में आ गया। आननफानन परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से तार हटाकर सज्जन को अलग किया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। अचानक हुई सज्जन की मौत से विधवा मां समेत परिवार वालों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed