{"_id":"5cae429bbdec222aaf37d337","slug":"election-expense-of-star-publicity-man-will-add-in-the-expense-of-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा स्टार प्रचारकों का चुनावी खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा स्टार प्रचारकों का चुनावी खर्च
Thu, 11 Apr 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले स्टार प्रचारकों की रैली, जुलूस और सभा आदि में आने वाला खर्च मंच पर मौजूद प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। इसे लेकर व्यय प्रेक्षक सिद्घार्थ बोन्डाडे अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक सिद्घार्थ बोन्डाडे ने कहा कि प्रत्याशियों के जुलूस, कार्यक्रम, फर्नीचर, गाड़ी आदि की वीडियोग्राफी कराई जाए। सारा खर्च सैडो रजिस्टर में रोजाना दर्ज किया। प्रत्याशी भी दिन भर का खर्च रोजाना उपलब्ध कराएं। प्रत्याशी के रजिस्टर से चुनावी खर्च का हिसाब मिलाया जाएगा। एक-एक पैसे के खर्च पर बारीकी से नजर रखी जाए। उड़न दस्ते में शामिल टीमें हर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए काम करें। छाया प्रेषण रजिस्टर से प्रत्याशी के चुनाव वाले रजिस्टर का मिलान कराया जाएगा। प्रत्याशी का खर्च कम दिखा तो नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। बैठक में कोषाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखने के लिए गठित टीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम के सदस्य, वीडियो निगरानी टीम के सदस्य, जिला आबकारी अधिकारी सहित चुनाव मे लगा स्टाफ मौजूद रहा।