फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly dead body found in shareholder's mill

बटाईदार के घर चक्की में मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in shareholder's mill
Elderly dead body found in shareholder's mill - फोटो : KAUSHAMBI
घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकले एक बुजुर्ग का शव उसके बटाईदार के घर चक्की में मिला। भोर में बटाईदार के घरवालों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। चश्मदीदों के अनुसार मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस भी मौत के पीछे आशनाई का कारण मान रही है। हालांकि, इस बाबत पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के बेटे ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव निवासी मक्खन लाल (62) पुत्र रामसूरत की ससुराल करारी कोतवाली के महुलीपार में है। सोमवार सुबह मक्खन लाल घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद मंगलवार भोर उसका शव जगन्नाथपुर के पड़ोसी गांव रजईपुर निवासी मोहन पाल की चक्की में मिला। मोहन लाल ने करीब 20 साल से मक्खन लाल का खेत बटाई पर ले रखा है।
विज्ञापन

अक्सर मक्खन लाल मोहन के घर पर ही रुका करता था। मंगलवार की भोर में करीब चार बजे मोहन पाल के घरवालों ने मक्खन के परिजनों को उसके मौत की खबर दी तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व कौशाम्बी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मक्खन के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका जाहिर की गई कि जहर देकर उसे मार डाला गया है। हालांकि मृतक के घरवालों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, चर्चा रही कि मोहन के परिवार की एक महिला से मक्खन का अवैध संबंध था। घटना वाली रात मोहन के परिवार वालों ने उसे रंगेहाथ पकड़ा था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई। इस बाबत एसपी अभिनंदन का कहना है मामला आशनाई का है। फिलहाल घरवालों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शक्तिवर्धक दवा से भी मौत होने की आशंका
रजईपुर गांव में मक्खन का शव मिलने के बाद आशंका है कि उसकी मौत शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठेगा।

मृतक मक्खन लाल अक्सर मोहन के यहां ही रात गुजारा करता था। इन दिनों उसकी पत्नी मायके में थी। सोमवार को भी मक्खन अपनी ससुराल आया था। शाम को वापस लौटने के बाद वह घर नहीं गया। भोर में जब उन्हें मक्खन की मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने किसी तरह का अफसोस जाहिर नहीं किया। उधर, चर्चा रही कि मक्खन शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन करता था। इलाके के कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस विभाग के सूत्र भी दबी जुबान से इसी बात को स्वीकार कर रहे हैं। माना जा रहा है दवा का ज्यादा सेवन करने की वजह से उसकी मौत हो गई होग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed