फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight people found Corona positive in Kaushambi

कौशाम्बी में आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight people found Corona positive in Kaushambi
Eight people found Corona positive in Kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
जिले में आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

भाजपा का एक पदाधिकारी सिपाही और फतेहपुर के दो लोग शामिल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी में कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को लैब से आई रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें फतेहपुर जनपद के भी दो लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी फतेहपुर प्रशासन को दे दी है। इनके अलावा नगर कोतवाली का एक सिपाही भी संक्त्रस्मित मिला है। संक्त्रस्मितों को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार शाम तक लैब से आई रिपोर्ट में मंझनपुर के तीन लोगों में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। इनमें भाजपा का एक पदाधिकारी, नगर कोतवाली का एक सिपाही तथा मंसूरनगर मोहल्ले का एक युवक है। भाजपा नेता के बारे में पता चला है कि वह 24 जून को गाजियाबाद फार्च्यूनर गाड़ी खरीदने गए थे। उनके साथ कस्बे के कुछ और युवक थे। उन युवाओं में संक्त्रस्मण की तस्दीक होने के बाद भाजपा नेता का स्वॉब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जबिक नगर कोतवाली का सिपाही पहले से पॉजिटिव आए साथियों के संपर्क में आने की वजह से संक्त्रस्मण का शिकार हुआ है। इसी तरह से सरायअकिल कस्बे में संक्त्रस्मित मिले एक ही परिवार की एक महिला और पुरुष पहले पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए हैं। जबकि अजुहा कस्बे का संक्त्रस्मित मंडी समिति में एक कारोबारी के यहां नौकरी करने के कारण पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आया है। इनके अलावा फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र निवासी दोनों संक्त्रस्मित पिछले दिनों सीएचसी कड़ा में इलाज कराने आए थे। ऑपरेशन से पहले इनका स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद फतेहपुर प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। जबकि कौशाम्बी के संक्त्रस्मितों को इलाज के लिए एल.1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed