{"_id":"5db4992e8ebc3e93b7750d6d","slug":"eight-lakh-rupees-were-blown-from-farmer-s-account-kaushambi-news-ald2586132137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
किसान के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव का किसान हुआ ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव में रहने वाले एक किसान के खाते से साइबर शातिरों ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर आठ लाख रुपये पार कर दिए। ठगी की जानकारी पीड़ित को मोबाइल में धननिकासी का संदेश आने पर हुई। शनिवार को उसने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
सुरसेनी निवासी रामप्रकाश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। आननफानन बैंक शाखा से संपर्क करके उसने खाता बंद कराया। फिर ठगी की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने अभी हाल ही में खेत बेचकर रुपये खाते में जमा किए थे। बेटी की शादी जनवरी में होनी है। अब बिटिया के हाथ पीले करने में भी परेशानी होगी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।