{"_id":"691f75ad2757664c5601e1b2","slug":"eight-cases-have-been-registered-against-the-accused-in-nawabganj-and-other-police-stations-kaushambi-news-c-3-ald1042-763120-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी तबरेज आलम को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी तबरेज आलम को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये के इनामी और नवाबगंज थाने में दर्ज मामले के वांछित तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कौशाम्बी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लोहरा से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने आपराधिक गैंग का हिस्सा होने की बात स्वीकार की है।
एसटीएफ के अनुसार, फरार और इनामी अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तबरेज आलम लोहरा स्थित अपने चाचा अफजल के घर में छिपा है। टीम में शामिल उपनिरीक्षक विनय तिवारी और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में तबरेज ने स्वीकार किया कि वह चोरी और लूट में शामिल एक संगठित गैंग का हिस्सा है। उसने बताया कि 21/22 सितंबर 2024 की रात साथियों साहिल और सत्तार के साथ मिलकर उसने हथिगवां मोड़ के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर उसकी बाइक छीन ली थी।
विज्ञापन
इस मामले में उसके दोनों साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। इनाम घोषित होने के बाद से वह अपने चाचा के घर में छिपकर रह रहा था। नवाबगंज और सोरांव थाने में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कुल आठ केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को नवाबगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।