{"_id":"605a390e8ebc3e5907772919","slug":"eight-arrested-including-bjp-leader-with-illegal-liquor-kaushambi-news-ald302453426","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ भाजपा नेता सहित आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के साथ भाजपा नेता सहित आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
Eight arrested including BJP leader with illegal liquor
- फोटो : KAUSHAMBI
देसी शराब में मिलावट कर शराब के ठेके व स्थानीय बाजारों में बिक्री की जाने वाली अवैध शराब की भारी खेप के साथ भाजपा नेता अजय पटेल सहित आठ लोग गिरफ्तार हुए हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से बिंडीज ब्रांड की मिलावटी 363 शीशी शराब, 20 लीटर स्प्रिट, एक कार, दो बाइक, पांच मोबाइल और 1750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकड़े गए शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार शाम पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया गिरोह का सरगना सरायअकिल कोतवाली के कनैली निवासी अजय पटेल है।
अजय का संपर्क प्रतापगढ़ व प्रयागराज के शराब माफिया से है। अजय के रिश्तेदारों के नाम कनैली व सरायअकिल में देसी शराब की दुकानें हैं। उन्हीं दुकानों व स्थानीय बाजारों से मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को पिछले 15 दिन से खबर मिल रही थी कि अजय पटेल प्रतापगढ़ से मिलावटी शराब मंगवा कर उसकी होली व पंचायत चुनाव के दौरान बिक्री करने वाला है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया। टीम ए की कमान सीओ चायल श्यामकांत और टीम बी की कमान सीओ सदर डॉ. केजी सिंह को सौंपी गई। सोमवार रात पुलिस को खबर मिली कि अजय के यहां शराब की खेप कार से लाई गई है।
इस पर दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करके अजय पटेल व उसके साथी कनैली निवासी कोयल सिंह, राजू उर्फ अंशुमान सिंह, मेड़ुआ सलेमपुर निवासी अंगद, सदर कोतवाली के ओसा निवासी संजय और कौशाम्बी कोतवाली के जाठी निवासी अशोक शुक्ला, आलोक सिंह और मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से 363 शीशी मिलावटी शराब व 20 लीटर स्प्रिट बरामद हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि बिंडीज ब्रांड की शराब जिले के देसी शराब के ठेकों पर बेची जाती है।
यह शराब रामपुर स्थित डिस्टीलरी में बनती थी। लेकिन, जो शराब बरामद हुई उसकी आबकारी विभाग से जांच कराई गई। जांच में शराब के होलोग्राम को स्कैन किया गया तो वह सर्च नहीं हुआ। इस पर पकड़े गए शराब कारोबारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने शराब को मिलावटी बताया। बताया जा रहा है कि अजय पटेल सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहा है। भाजपा में उसके पास कोई दायित्व नहीं है, लेकिन वह पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भागीदारी करता रहा है।
महुए की शराब में मिलाई जाती थी यूरिया, 14 गिरफ्तार
गांवों में बिकने वाली महुए की शराब की तीव्रता बढ़ाने के तस्कर उसमें यूरिया मिला रहे हैं। सोमवार रात जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 195 लीटर शराब बरामद की। ज्यादातर शराब बनाते पकड़े गए लोगों के पास से यूरिया भी बरामद हुई है। मंगलवार को सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बचानी का पुरवा गांव निवासी बनवारी लाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर शराब बरामद की है। महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने फतेहपुर जिले के किशुनपुर निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया। रामकुमार महेवाघाट इलाके में शराब बना रहा था। उसके पास से 10 लीटर शराब, भट्ठी व भारी मात्रा में लहन बरामद किया गया।
डकशरीरा गांव के संतलाल सरोज को भी गिरफ्तार कर 20 लीटर शराब बरामद की गई। इसी तरह घोघ का पुरवा गांव के बेनी प्रसाद के पास से 20 लीटर शराब, सैनी कोतवाली ने सिराथू कस्बे की पुष्पा देवी से 30 लीटर, सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मल्हीपुर निवासी बीरन सरोज को गिरफ्तार कर 10 लीटर, चंदूपुर अमराइन के कृष्ण कुमार के पास से पांच लीटर शराब व दो सौ ग्राम यूरिया, प्रमोद के पास से भी पांच लीटर शराब व दो सौ ग्राम यूरिया, सतीश कुमार के पास से 10 लीटर शराब व तीन सौ ग्राम यूरिया बरामद हुई है।
पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह शराब बनाने के दौरान यूरिया मिलाते थे। इससे नशे की तीव्रता बढ़ती थी। इसी तरह चरवा कोतवाली पुलिस ने हरिफपुर निवासी सहसलाल को गिरफ्तार 15 लीटर शराब, पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने भरोसे का डेरा निवासी महेश कुमार के पास से 15 लीटर, चकिया निवासी अमरनाथ के पास से 10 लीटर और खपटिहा निवासी संतोष को गिरफ्तार कर 10 लीटर शराब बरामद की है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ मंगलवार को लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।
शराब बना रही महिला समेत तीन गिरफ्तार
कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कमालपुर गांव निवासी दुखी पासी के यहां छापा मारा। इस दौरान शराब बना रही दुखी की पत्नी फूलकली (50), नीलेश और धर्मपाल पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 20 लीटर शराब व ढाई क्विंटल लहन के अलावा भट्ठी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।