फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Efforts to abuse three, including two minors

दो नाबालिगों समेत तीन से दुराचार का प्रयास

Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Efforts to abuse three, including two minors
marital rape - फोटो : pexels.com
मंझनपुर। दोआबा की दो बालिकाओं व एक महिला से सोमवार को दरिंदगी का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर उसका बेटा पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि कपड़े भी फाड़ डाले। इसके बाद उसके साथ दुराचार का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह पूरामुफ्ती इलाके की एक आठ वर्षीय लड़की को सोमवार शाम पड़ोस का एक युवक बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया। बताया जाता है कि वहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ तहरीद की गई। ऐसे ही महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी नातिन के साथ घर में घुसकर पड़ोस के एक युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि कोतवालों को आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed