फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Effort to collect resources by holding old students conference

Kaushambi News: पुरातन छात्र सम्मेलन कर संसाधन जुटाने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Effort to collect resources by holding old students conference
निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सत्र के अंत में अनिवार्य रूप से इसका आयोजन अब होगा। इसकी तैयारी स्कूलों ने शुरू कर दी है। बीएसए ने आयोजन को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पुरा छात्रों का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के पुरातन छात्र अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। उन्हें स्कूल में आमंत्रित कर पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि नए छात्र पुराने छात्रों से सीख लें। उनके संघर्ष को समझते हुए आने वाले दिनों में किस प्रकार कार्य करना है, इसे सीखें। इसके साथ ही विभाग पूर्व छात्रों की मदद से विद्यालयों की सूरत चमकाने पर भी विचार कर रहा है। इन छात्रों का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है विद्यांजलि पोर्टल
परिषदीय विद्यालय गांव व आसपास के लोगों का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण कर उनकी मदद से स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की तैयारी है। पंजीकृत लोग स्कूल को अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि देकर निर्माण के साथ ही सामग्री दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद की उम्मीद
--- परिषदीय स्कूलों के पुरातन छात्र इन दिनों डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी व कारोबारी के साथ ही अन्य पद पर काम कर रहे हैं। यह विद्यालय आते हैं तो इनसे फर्नीचर, डिजिटल सामग्री, कमरे के निर्माण के लिए मदद मांगी जाती है।

.........
. जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में पुरातन छात्र सम्मेलन के आयोजन का निर्देश दिया गया है। यह आयोजन मार्च में होगा। स्कूल इसे अपनी सुविधा के अनुसार करा सकता है। - डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed