{"_id":"57acc7404f1c1b0445ee5caa","slug":"education-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर साक्षरता कर्मी एसोसिएशन ने गुरुवार को डायट मैदान में बैठक की। इसके बाद कर्मियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
दो वर्षों से वेतन नहीं मिलने को लेकर साक्षरता कर्मियों ने गुरुवार को मंझनपुर डायट मैदान में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा ने की। बैठक के दौरान दो वर्षों से रुका हुआ वेतन, न्यूनतम मजदूरी मानक लागू करने, प्रत्येक स्तर पर स्थापित कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत करने, साक्षरता में वित्तीय समस्याओं को दूर करने, साक्षरता कर्मी का पद स्थाई करने को लेकर चर्चा की गई।
इसके बाद कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो 29 अगस्त को लखनऊ में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान चंद्र भान सिंह, मंजीत कुमार, नसीम अहमद, रवि पटेल, समर सिंह, शालिनी, भोला प्रसाद आदि मौजूद रहे।