{"_id":"6920c063327ef8b0730f4267","slug":"e-rickshaws-disrupted-traffic-on-the-roads-leaving-commuters-gasping-for-breath-due-to-traffic-jams-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132658-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़कों पर ई-रिक्शा ने बिगाड़ी चाल, जाम से हांफ गए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़कों पर ई-रिक्शा ने बिगाड़ी चाल, जाम से हांफ गए राहगीर
विज्ञापन
करारी चौराहे में बीच सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शा। संवाद
कस्बे की सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शा और ऑटों ने राहगीरों की चाल बिगाड़ दी है। शुक्रवार को जाम से राहगीर हांफ गए। जाम का असर व्यापार पर पड़ रहा है, क्योंकि दुकानों में जाने से ग्राहक कतरा रहे हैं। कई बार तो निकलने की जल्दी में लोगों के बीच कहासुनी भी हो जाती है।
करारी कस्बा प्रयागराज, मंझनपुर, चित्रकूट व भरवारी व कौशाम्बी को जोड़ता है। दिन भर छोटे-बड़े हजारों वाहन गुजरते रहते है। कस्बे से मात्र एक किलोमीटर दूर पर भरवारी मार्ग पर कोतवाली बनी हुई है। मुख्य चौराहा के किनारे एक कमरे में पुलिस का बूथ बना हुआ है। दिनभर इस बूथ पर किसी न किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके अलावा यातायात विभाग के गार्ड की भी ड्यूटी पुलिस लाइन से लगाई जाती है। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी दिनभर बूथ पर बैठे रहते हैं। चौराहे के चारों ओर चालक सवारी भरने के लिए आड़ा-तिरछा ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। इस कारण हमेशा जाम लग जाता है। इसके अलावा चौराहे के दुकानदारों को भी काफी समस्या होती है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि सड़कों पर बेतहाशा बढ़ चुके ई-रिक्शा और मनमाने ढंग से हो रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को दुकान तक पहुंचना दूभर रहता है। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापारियों के मुताबिक ई-रिक्शा चालकों की ओर से सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। व्यापारियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान करने की मांग की है।
-हमारी दुकान के ठीक सामने चालक सवारी भरने के लिए वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में ग्राहक दुकान के पास आ ही नहीं पाते। जब ग्राहक नहीं आएंगे तो व्यापार कैसे चलेगा। चालकों को जब दुकान के सामने से ई-रिक्शा को हटाने को कहा जाता है तो वह झगड़ा करने लगते हैं।
-- - धर्मेंद्र मोदनवाल
- ई-रिक्शा वाले मनमाने ढंग से कहीं भी रिक्शा खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है। प्रशासन को ई-रिक्शा के लिए रूट व पार्किंग स्थल तय करने चाहिए।- अनिरुद्ध कुमार मौर्य
कस्बे के व्यापारियों के साथ मंगलवार को बैठक हुई थी। बैठक में व्यापारियों ने ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। इसे गंभीरता से लिया गया है। ईओ के माध्यम से पुलिस से सहयोग लेने के लिए पत्र लिखा गया। मुख्य चौराहे से चारों मार्ग पर निर्धारित स्थल पर वाहन खड़े करवाए जाएंगे। न मानने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।- शमशाद अहमद, अध्यक्ष नगर पंचायत