फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   E-rickshaw overturns; woman dies.

Kaushambi News: ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns; woman dies.
ई-रिक्शा चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य और एक मासूम बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के बरकतपुर निवासी विमला देवी पत्नी ब्रह्मदत्त पासी परिवार संग ई-रिक्शा से चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में बेरूआ चौराहे के पास चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगा। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य और एक छोटा बच्चा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed