फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   E-rickshaw overturns after going out of control near Mukimpur seven injured.

Kaushambi News: मुकीमपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after going out of control near Mukimpur seven injured.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शिवलाल का इलाज कराते परिजन। संवाद
करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के पास मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवलाल, मां कुंती देवी, पत्नी राजरानी और तीन बच्चे ई-रिक्शा से ससुराल में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार शाम मुकीमपुर के पास पहुंचते ही अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार शिवलाल के हाथ में चोट आई है, जबकि राजरानी के हाथ और पैर में चोटें लगी हैं। ई-रिक्शा में सवार तीनों बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि चालक और अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed