{"_id":"667c1d8c8b23377f5a03c5b2","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-with-pistol-butt-for-refusing-to-bring-ganja-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113278-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गांजा लाने से मना करने करने पर ई-रिक्शा चालक को तमंचे की बट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गांजा लाने से मना करने करने पर ई-रिक्शा चालक को तमंचे की बट से पीटा
Wed, 26 Jun 2024 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
गांजा लाने से मना करने करने पर ई-रिक्शा चालक को तमंचे की बट से पीटा
- एयरपोर्ट कोतवाली के मंदरी गांव के समीप मंगलवार को हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली इलाके में मंगलवार को गांजा लाने से मना करने से नाराज युवक ने साथियों संग मिलकर ई-रिक्शा चालक पर तमंचे की बट से हमलाकर सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भगवतपुर निवासी महावीर सरोज ई-रिक्शा चालक है। महावीर के मुताबिक चार दिन पहले फनगांव के समीप वह सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक युवक पहुंचा और गांजा लाने को कहा। मना करने पर वह उससे रंजिश रखने लगा। मंगलवार को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मंदरी गांव के समीप रोका और मारपीट की। एक हमलावर ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर फोड़ दिया। घटना में वह लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावार भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जख्मी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।