फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dumper crushes bike riding student, lost his life

डंपर ने बाइकसवार छात्र को कुचला, गई जान

Sat, 13 Nov 2021 08:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushes bike riding student, lost his life
बालू लदे डंपर ने बाइकसवार छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के मखऊपर गांव में हुई घटना, कोहराम
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपर गांव में शनिवार दोपहर बालू लदे एक डंपर ने बाइकसवार छात्र को कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतापगढ़ जनपद के पूरेसुरजई कुटिलिया थाना जेठवारा निवासी अभिषेक मौर्या (23) इन दिनों प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में रहकर पढ़ाई करता था। अभिषेक सरायअकिल के जयंतीपुर गांव स्थित रामसजीवन सिंह पीजी कालेज में बीएड की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को वह बाइक से कॉलेज आया था। दोपहर करीब बारह बजे अभिषेक बाइक से लौट रहा था। पिपरी कोतवाली के मखऊपर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही बालू लदी डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर जुटे लोगों ने डंपर और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर पाकर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अनुराग कुशवाहा ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में अव्वल था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed