फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to the faith dip on the Ganga ghats

आस्था की डुबकी को गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब

Tue, 23 Jan 2018 12:12 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर्व के मौके पर गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। जिले के दर्जनभर गंगा घाटों पर भोर से लेकर शाम तक स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मां सरस्वती का पूजन व अन्न धन दान देकर पुण्य कमाया। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं में मां सरस्वती वंदना व पूजन का जगह-जगह कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन


बसंत पंचमी का पर्व पूरे हिन्दुस्तान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं पर जाएं तो विष्णु की आज्ञा पाकर ब्रम्हा जी ने मनुष्य योनि की रचना की पर वह सन्नाटे से विह्वल हो उठे। इसके बाद उन्होंने विष्णु से आज्ञा लेकर कमंडल से जल छिड़का तो एक वृक्ष के बीच से अद्भुत शक्ति एक हाथ में वीणा दूसरे हाथ वर मुद्रा में, तीसरे हाथ में पुस्तक व चौथे हाथ में माला लेकर प्रकट हुई। ब्रम्हा जी ने देवी से वीणा बजाने को कहा।
विज्ञापन


जैसे ही वीणा बजा संसार के सभी जीव जंतुओं को जुबान मिल गई। पंचमी के दिन प्रकट हुई देवी मां सरस्वती को इसी लिए वाणी की देवी कहा गया है। इसीलिए इस तिथि को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं इसी दिन से छह ऋतुओं में सबसे प्रिय मौसम वसंत का आगाज होता है और फूलों पर बहार आ जाती है। खेतों में सरसों सोने की तरह चमकने लगती है तो आम के पेड़ों में बौर आने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानि कि पूरी प्रकृति झूमने लगती है और कणकण खिल उठता है। पर्व के इसी महत्व को देखते हुए भोेर में उठकर लोग गंगा स्नान करते हैं और घरों में वाणी, बुद्धि व संयम की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को पर्व के मौके पर जिले भर के दर्जन भर गंगा घाटों पहुंचे भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई और मां सरस्वती को पूजन-अर्चन किया। सभी घाटों पर लगभग सवा लाख लोगों ने गंगा स्नान कर पुर्ण्याजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed