फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to non-construction of building, operation of medical college was delayed for a year.

Kaushambi News: भवन नहीं बनने के कारण साल भर के लिए पिछड़ा मेडिकल कॉलेज का संचालन

Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of building, operation of medical college was delayed for a year.
भवन नहीं बनने के कारण साल भर के लिए पिछड़ा मेडिकल कॉलेज का संचालन
विज्ञापन

-- काम की प्रगति देखने पहुंचे डीएम ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को लगाई फटकार
फोटो संख्या- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भवन न बन पाने के कारण मेडिकल कॉलेज का संचालन एक साल के लिए और पिछड़ गया है। बुधवार को कॉलेज भवन निर्माण की प्रगति देखने पहुंचे डीएम का पारा इसे लेकर चढ़ा रहा। धीमी प्रगति पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
करीब 330 करोड़ की लागत से जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। मई-2021 में इसका काम शुरू हुआ था और नववंबर-2022 में इसे बनकर तैयार होना था। वर्ष-2023 से यहां पढ़ाई शुरू कराने की योजना थी, लेकिन अब तक यह भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। इस बीच कई बार कार्यदायी संस्था को दी गई मोहलत बढ़ाई गई। इस बार अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। मेडिकल काॅलेज का जहां 80 फीसदी काम हुआ है तो अस्पताल में बन रहे हॉस्पिटल के भवन का 40 फीसदी काम ही कराया गया है। अब शासन ने अक्तूबर तक समय सीमा बढ़ा दी है। फिलहाल कार्यदायी संस्था के ढिलाई के चलते इस मेडिकल कॉलेज का संचालन एक साल और पिछड़ गया है। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला का कहना है कि अब अगले सत्र से ही यहां प्रवेश और कक्षाएं शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन

-------
लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई
मंझनपुर। सुजीत कुमार ने कादीपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। एकेडमिक बिल्डिंग, गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की प्रगति धीमी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के अफसरों को खूब खरीखोटी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर काम पूरा न हुआ तो संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-प्रथम प्रयागराज के एक्सईएन केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed