{"_id":"628d2bff81e76f56a17a2ce1","slug":"due-to-local-fault-lights-went-off-for-three-days-in-22-villages-of-gopasaha-sub-centre-kaushambi-news-ald3337417158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फाल्ट से गोपसहसा उपकेंद्र के 22 गांवों में तीन दिनों से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फाल्ट से गोपसहसा उपकेंद्र के 22 गांवों में तीन दिनों से बत्ती गुल
विज्ञापन
Due to local fault, lights went off for three days in 22 villages of Gopasaha sub-centre
लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा से जुड़े 22 गांवों की विद्युत आपूर्ति बीते तीन दिनों से ठप है। बत्ती गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता से की है। इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
जर्जर उपकरण एवं कर्मचारियों की लापरवाही से कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोस्टररिंग के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। इलाके के अंकित, मनदीप, मोहर अली, इसरार अहमद, सरताज हुसैन, शारदा प्रसाद आदि ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार से उरई अशरफपुर, पहड़िया, बैगवां फतेहपुर, मढ़ी, कोसम इनाम, चक गुलाम आलम, मुस्तफाबाद, पाली उपरहार, बेहनपुरवा, सलेमपुर आदि कई गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिनों ठप है। इससे रात के समय गांव में अंधेरा रहता है।
साथ ही लोग गर्मी का दंश झेल रहे है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति को बहाल करने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। आरोप है कि अवर अभियंता विद्युत सब स्टेशन से अक्सर गायब रहते हैं। साथ ही संविदा कर्मी मनमानी तरीके से कार्य करते हैं। तारों के टूटने या फाल्ट होने पर बिना सुविधा शुल्क लिए दुरुस्त नहीं करते हैं। मजबूरन ग्रामीणों को चंदा एकत्र कर फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करानी पड़ती है। इस संबंध में एक्सईएन डीएन प्रसाद का कहना है कि आंधी से कुछ पोल गिरे थे, जिन्हें दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
गोपसहसा उपकेंद्र के 22 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी। साथ ही लाइनमैन की ओर से सुविधा शुल्क लेने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।