{"_id":"66c1e4cf820e39f1eb0077f6","slug":"drunken-strippers-threw-boiling-oil-on-the-shopkeeper-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115236-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नशे में धुत पट्टीदारों ने दुकानदार पर फेंका खौलता तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नशे में धुत पट्टीदारों ने दुकानदार पर फेंका खौलता तेल
Sun, 18 Aug 2024 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत पट्टीदारों ने दुकानदार पर फेंका खौलता तेल
-- नगर कोतवाली के गोबरसहाई गांव में शनिवार शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गोबरसहाई गांव में नशे में धुत पट्टीदारों ने एक दुकानदार की पिटाई कर उस पर खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गोबरसहाई निवासी शुभम (30) ने गांव स्थित चौराहे पर चाय-समोसे की दुकान खोल रखी है। शुभम के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे वह अपनी दुकान पर था, तभी पड़ोसी पट्टीदार दो युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दुकान में भट्ठी पर कढ़ाई में चढ़ा खौलता तेल उठाकर उस पर फेंक दिया गया। जिससे उसका हाथ-पैर झुलस गया। पानी में कूदकर किसी तरह उसने जान बचाई। चीख पुकार सुन जुटे परिजनों और ग्रामीणों की दखल पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। झुलसे युवक को आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से इलाज के बाद डॉक्टरों ने रात में ही उसे घर भेज दिया। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।