{"_id":"679bd72c6efb55e7490a679f","slug":"drunk-youth-jumps-into-pond-search-continues-kaushambi-news-c-261-1-kmb1005-121552-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नशे में धुत युवक ने तालाब में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नशे में धुत युवक ने तालाब में लगाई छलांग, तलाश जारी
Fri, 31 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर कस्बे के वार्ड नं- नौ स्थित तालाब में डूबे उमेश को खोजते मछुआरे। संवाद
कस्बे के नयानगर मोहल्ला स्थित तालाब में बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत एक युवक ने छलांग लगा दी। गोताखोरों की छह घंटे की मशक्कत की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। तालाब में युवक के डूबने से परिजन रोते-बिलखते रहे।
पुलिस के मुताबिक मंझनपुर कस्बे के नया नगर मोहल्ला निवासी उमेश कमार (25) पुत्र स्व. सुंदरलाल नशे का लती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह नशे में धुत होकर अपने एक दोस्त के साथ घर के समीप स्थित पदमा तालाब पहुंचा।
कुछ देर तालाब के पास टहलने के बाद करीब 12 बजे दोपहर अचानक दोनों युवकों ने तालाब में छलांग लगा दी। दूसरा युवक तालाब से बाहर आ गया, लेकिन उमेश बाहर नहीं निकल सका। जानकारी परिजनों को हुई तो सभी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना के बाद आई पुलिस ने उमेश को खोजने के लिए मछुआरों को उतारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों ने शाम करीब छह बजे तक प्रयास किया, लेकिन उमेश का पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजन बिलख रहे हैं।