फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   drown in ganga at the time of bath

नहाते वक्त गंगा नदी में समाया किशोर, मौत

Sun, 30 Jun 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
drown in ganga at the time of bath
drown - फोटो : logo
नहाते वक्त गंगा नदी में समाया किशोर, मौत
विज्ञापन

-पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में शनिवार दोपहर हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
इमामगंज। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव का एक किशोर शनिवार सुबह नहाते वक्त गंगा नदी में समा गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसकी लाश बाहर निकाली जा सकी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

बसेढ़ी निवासी नोखेलाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार सुबह उसका 15 वर्षीय बेटा राजकुमार साथियों संग नहाने गांव के बाहर गंगा नदी गया था। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से राजकुमार गहने पानी में समा गया। यह देख साथ रहे लड़के चीख पड़े। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर परिजनों तथा ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से राजकुमार का शव बाहर निकाला। पुलिस को खबर किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed