{"_id":"69de874d0e1fae6be30df08c","slug":"drivers-pick-up-passengers-in-the-middle-of-the-road-causing-traffic-jams-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139741-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीच सड़क पर सवारी भरते हैं वाहन चालक, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीच सड़क पर सवारी भरते हैं वाहन चालक, लगता है जाम
विज्ञापन
मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक बीच सड़क ही वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
करारी रोड, समदा रोड, सिराथू रोड और तहसील मार्ग जैसे प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। अचानक सड़क के बीच वाहन रोककर सवारी भरने से पीछे आ रहे वाहनों को रुकना पड़ता है। इससे जाम की समस्या होती है। स्थानीय निवासी अरविंद, पप्पू सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की गई। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से चालक बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। राहगीरों ने बताया कि जाम के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
वहीं, दुकानदारों का कहना है कि चौराहे पर दिनभर जाम लगने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर सख्ती बढ़ाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
:: सड़कों पर सवारी वाहन खड़ा न करने के लिए चालकों को लगातार चेतावनी दी जाती है। इसके बावजूद यदि वे नियमों का पालन नहीं करते हैं तो विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना हमारी प्राथमिकता है।
भैया संतोष, यातायात सीओ