फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drilling done up to forty meters, signs of being a river found

चालीस मीटर तक हुई ड्रिलिंग, मिले नदी होने के संकेत

Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drilling done up to forty meters, signs of being a river found
Drilling done up to forty meters, signs of being a river found - फोटो : KAUSHAMBI
विलुप्त सरस्वती नदी की खोज के लिए चायल के इछना गांव में डटी वैज्ञानिकों की टीम को चौथे दिन ड्रिलिंग में नदी होने के संकेत मिले हैं। बुधवार को 40 मीटर तक ड्रिलिंग कर बालू के नमूने लिए गए हैं। नदी के संकेत मिलने पर वैज्ञानिकों की टीम उत्साहित है।
विज्ञापन

चायल के इछना गांव में विलुप्त सरस्वती नदी की खोज में लगी वैज्ञानिकों की टीम को बुधवार को कुछ सफलता मिली। बुधवार को ड्रिलिंग के दौरान वैज्ञानिकों को नदी होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

इछना गांव में ड्रिलिंग के दौरान पैंतीस और चालीस मीटर के लिए गए नमूनों की प्रारंभिक जांच में यह सफलता मिली है। वैज्ञानिक डॉ. इमरान खान ने बताया कि बुधवार को तीस मीटर के बाद ड्रिलिंग कराई गई। जैसे ही ड्रिलिंग मशीन 35 मीटर तक पहुंची तभी अंदर से निकलने वाली बालू और रेत के कण कुछ अलग दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कण विलुप्त हुई पुरानी नदी के होने के संकेत दे रहे हैं। इसको लेकर वैज्ञानिकों की टीम उत्साहित है। डॉ. इमरान ने बताया कि नदी की उम्र और स्थिति का पता करने के लिए बालू और रेत के नमूनों को एन जीआरआई प्रयोगशाला हैदराबाद भेजा जाएगा। यहां पर ओएसएल डेटिंग के जरिये नदी की धारा और उम्र का पता लगाया जाएगा। यहां पर विलुप्त नदी कौन सी है? इसके लिए स्थानीय नदियों के बालू और रेत के कणों का मिलान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed