फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   draught in yamuna rever

ग्रामीणों के सामने यमुना में समा गया युवक

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
draught in yamuna rever
crime - फोटो : pexels.com
स्थानीय पुलिस ने संवेदनहीनता को तार-तार करके रख दिया। एक व्यक्ति यमुना की लहरों में समा और पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। सूचना के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। पश्चिम शरीरा कोतवाली के कटरी स्थित यमुना घाट में एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से घूम रहा था।
विज्ञापन


उसकी उम्र 35 साल के करीब रही होगी। स्थानीय लोगों की माने तो युवक देखने में विक्षिप्त लग रहा था। वह किसी से बात भी नहीं करता था। शनिवार को खेत में काम कर रहे लोगों ने युुवक को यमुना की तरफ जाते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद भी बेपरवाह युवक यमुना में समा गया। इस बात का हल्ला पूरे इलाके में मचा। मौकै पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी और स्थानीय मल्लाह उसे बचाने के लिए नदीं में कूद पड़े। इसके बाद भी वह निकाला नहीं जा सका। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पर कोई पुलिस कर्मी घाट तक नहीं पहुंचा।  थानाध्यक्ष संजय गुप्ता कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे। अब सवाल यह उठता है कि अगर व्यक्ति विक्षिप्त था और उसके साथ कोई नहीं था तो तहरीर देगा कौन? पुलिस की कारगुजारी को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed