{"_id":"6a2c55ee668ebbe4dd09f044","slug":"drainage-system-collapses-sewage-flowing-onto-the-road-in-krishna-nagar-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-142981-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त... कृष्णा नगर में सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त... कृष्णा नगर में सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Sat, 13 Jun 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामराज भारतीय
नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर में जल निकासी व्यवस्था बदहाल होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नालियों की सफाई न होने और पानी की निकासी बाधित रहने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
नालियों के जाम होने और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मोहल्ले की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। जगह-जगह जलभराव और बजबजाती नालियों के कारण लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय कपिल मुनि, फूलचंद्र और टुटुल का कहना है कि लंबे समय से मोहल्ले में जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण घरों के सामने सड़क पर पानी भर जाता है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही हैं और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। - रामराज भारतीय, स्थानीय
नालियों में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। यदि जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाएगी। नियमित सफाई न होने से नालियों में गंदा पानी जमा रहता है।-अभिमन्यु, स्थानीय
मामला संज्ञान में नहीं है। जिन जगहों पर इस तरह की समस्या है, वहां पर कर्मचारियों को शीघ्र भेजकर सफाई कराई जाएगी। बरसात से पहले वार्ड वार सभी नाली-नालों की सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। -संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी