{"_id":"5c719866bdec2273970e591b","slug":"dpro-was-shouted-if-the-notification-was-not-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनादी की सूचना न देने पर डीपीआरओ फटकारे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनादी की सूचना न देने पर डीपीआरओ फटकारे गए
Sun, 24 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। जिलाधिकारी ने शनिवार को गुलामीपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची दुरुस्त कराने के संबंध में मुनादी कराने की सूचना प्रधान को न देने पर डीपीआरओ को फटकार लगाई। ग्राम प्रधान को स्कूल में टाइल्स लगवाने और बीएलओ को मतदाता सूची निष्पक्ष बनाने का निर्देश दिया।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। शासन के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को दो दिन पहले आदेश दिया था कि प्रधानों के माध्यम से गांवों में मतदाता सूची नई बनाए जाने को लेकर मुनादी करा दी जाए। इसके बाद शनिवार सुबह अचानक डीएम गुलामीपुर पहुंच गए। प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मुनादी के बाबत प्रधान से पूछा। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। इस पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने फोन करके डीपीआरओ को फटकार लगाई। प्रधान को 20 दिन के भीतर स्कूल में टाइल्स लगवाने का निर्देश दिया। बीएलओ से कहा कि घर-घर जाकर नए मतदाताओं से फार्म भरवाया जाए। इस काम में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका संध्या अवस्थी, लेखपाल हिमांशी सिंह, प्रधान हरिकृष्ण, भोला यादव आदि मौजूद रहे।