फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dowry murder case registered in case of death of married woman

Kaushambi News: विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का केस

Tue, 16 Jul 2024 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Jul 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case registered in case of death of married woman
विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

--सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर गांव में सोमवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में मृतका की मां ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में उसने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

कौशाम्बी इलाके के गढ़वा गांव की रामपति ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंशू देवी (20) की शादी छह महीने मल्हीपुर गांव के कुलदीप निषाद से की थी। शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि बेटी अंशू के ससुरालवाले इतने दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में वह तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसे लेकर ससुर लक्ष्मी निषाद, सास कलावती, जेठ हरिश्चंद्र और पति कुलदीप आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। रामपति के मुताबिक इन दिनों बेटी अंशू मायके आई थी, लेकिन 10 जुलाई को दामाद कुलदीप जबरन उसे ससुराल मल्हीपुर ले गया। आरोप है कि पति कुलदीप समेत उसके घरवालों ने 14 जुलाई को अंशू की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। 15 जुलाई को गांव के अन्य रिश्तेदारों के जरिए उसे बेटी के मौत की सूचना मिली तो रोते-बिलखते बेटी के ससुराल पहुंची। वहां बेटी को फंदे से नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने पति कुलदीप, जेठ हरिश्चंद्र, ससुर लक्ष्मी निषाद और सास कलावती के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed