फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dowry murder accused released from police station, relatives surrounded CO office

Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोपियों को थाने से छोड़ा, परिजनों ने घेरा सीओ दफ्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder accused released from police station, relatives surrounded CO office
चायल में सीओ कार्यालय का घेराव करते समसपुर गांव लोग। संवाद
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव में चार दिन पहले नव विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, परिजनों का आरोप है कि नामजद अन्य आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतका के परिजन अन्य आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए शुक्रवार को सीओ चायल के दफ्तर पहुंचे और घेराव किया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के लगाए आरोपों से इन्कार किया है। कहा कि निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र केशरवानी ने अपनी बेटी प्रिया केशरवानी (21) की शादी 18 फरवरी 2025 को चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी विपिन केशरवानी पुत्र दिनेश केशरवानी के साथ की थी। 15 मार्च को शादी के दूसरी बार प्रिया अपने ससुराल आई थी। पिता प्रेमचंद्र केशरवानी के मुताबिक ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह प्रिया नकदी और दहेज न लाने पर हत्या की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

बीते सोमवार शाम प्रेमचंद्र को सूचना मिली कि प्रिया ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मौके पर मायकेवाले पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विपिन केशरवानी, ससुर दिनेश केशरवानी, सास, जेठ उमेश केशरवानी और जेठानी साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विपिन का न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतका के परिजनों के मुताबिक अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने नामजद आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed