{"_id":"5c3cda3dbdec227384429d1b","slug":"dowry-is-to-be-beaten-out-of-the-home-by-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। फैजाबाद में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई गांव की अफीफा खातून पुत्री मो. अरशद ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह चौक बकरामंडी (फैजाबाद) निवासी रिजवान से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति रिजवान, ससुर तनवीर, सास खुशनुमा व इनके परिवार के ही निदा आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।