फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doctors who write market medicine are not good: MP

बाजार की दवा लिखने वाले चिकित्सकों की खैर नहीं : सांसद

Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Doctors who write market medicine are not good: MP
Doctors who write market medicine are not good: MP - फोटो : KAUSHAMBI
बाजार की दवा लिखने वाले चिकित्सकों की खैर नहीं : सांसद
विज्ञापन

विकास भवन में मनाया गया जन औषधि दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। विकास भवन स्थित सरस भवन में शनिवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी को दूरदर्शन पर लाइव देखा और सुना। बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने सभी को जन औषधि केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य बताया। बाजार की दवा लिखने वाले चिकित्सकों की खैर नहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि हर किसी को सस्ती दवाएं सहजता से उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंदों की स्थापना की है। यह केंद्र भारत सरकार द्वारा शुरू की गई दवा की ऐसी दुकान है जो हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। बताया कि जन औषधि केंद्र की दवाइयां बाजार में बिकने वाली दवाइयों से काफी सस्ती हैं। इनका उपयोग करने से लोगों को कभी भी गुरेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वही दवाएं लिखें जो केंद्रों पर उपलब्ध हों। बाजार की दवा लिखने वाले चिकित्सकों की खैर नहीं होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, चंद्र दत्त शुक्ल, गुलाब कुशवाहा, शांताराम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed