फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   doctors do not come in chc

सीएचसी बारा: यहां नहीं आना चाहते डॉक्टर व स्टाफ

Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बारा। तथागत की तपस्थली (बारा) मेें चिकित्सक पोस्टिंग कराने से कतरा रहे हैं। 24 बेड वाले इस अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ के लिए जो आवास बनवाए गए हैं वह खंडहर में तब्दील हैं। आवासीय सुविधा नहीं होने की वजह से जिसकी पोस्टिंग भी होती है वह जाना नहीं चाहता। जिसकी खामियाजा स्थानीय मरीजों को उठाना पड़ रहा है। वर्ष 1983 में कौशाम्बी विकास खंड के बारा में सीएचसी का निर्माण कराया गया। इस सीएचसी के अंर्तगत 57 गांव और 238 मजरे आते हैं। तैनात होने वाले सात चिकित्सकों व स्टाफ के लिए आवास बनवाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद आवास की मरम्मत की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्ष 2013-14 में सीएचसी को एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) का दर्जा मिला। यहां पर सात चिकित्सक तैनात होने चाहिए। इसके बावजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. ज्ञान सिंंह की ही तैनाती है। पांच चिकित्सकों के पद खाली है। इसके अलावा दो डॉक्टर आयुष के हैं। रात के वक्त उन्हीं की ड्यूटी लगती है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा है। लेकिन पिछले दो साल से यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं।  पत्राचार के बावजूद यहां पर पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की जा रही है। इस वजह से मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed