फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doctors and staff reach the hospital on time, behave well with patients and attendants.

Kaushambi News: समय से अस्पताल पहुंचे चिकित्सक व कर्मचारी, मरीजों और तीमारदारों से करें अच्छा व्यवहार

Sun, 23 Jun 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff reach the hospital on time, behave well with patients and attendants.
सीएमओ ऑफिस के सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों के समय से अस्पताल पहुंचने और मरीजों व तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राजेश कुमार राय ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाई जाएं। समय से चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि प्राइवेट अस्पतालों से हर 15-15 दिन के अंदर वहां पर होने वाले प्रसव की रिपोर्ट मंगाई जाए। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता आकाश दीप ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व होने वाली जांचों के लिए पंजीकृत किया गया है। डीएम ने कहा कि जो आशा बहू काम में लापरवाही बरते उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जननी सुरक्षा योजना के तहत 88 फीसदी लाभार्थियों के भुगतान की बात सुनकर डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यह प्रगति 100 फीसदी तक पहुंचाएं। डीएम को बताया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक ई-संजीवनी (टेली कन्सल्टेशन) के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सीय सलाह भी दिलाई जाती है। इसके अलावा डीएम ने आयुष्मान भारत योजना, अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, पुनरीक्षित क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम आदि की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस सुनील कुमार शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, डॉ. सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



--------
संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की बनाएं कार्ययोजना

मंझनपुर। सीएमओ ऑफिस में ही डीएम राजेश कुमार राय ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने इन अभियानों में होने वाले जागरूकता के कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों के कार्यों की कार्ययोजना 25 जून तक हर हाल में बना लें। अभियान के दौरान उन कार्यों को समय पर पूरा कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed