फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doaba will run on the path of development in the new year

नए साल में विकास की राह पर दौड़ने लगेगा दोआबा

Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Doaba will run on the path of development in the new year
नए साल में विकास की राह पर दौड़ने लगेगा दोआबा
विज्ञापन

सिराथू और सयांरा में निर्माणाधीन रेलवे ओवब्रिज पर फर्राटा भरने लगेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। समृद्धिशाली विरासत वाले दोआबा के उत्तर में कड़ा, दक्षिण में बसे ऐतिहासिक स्थल पभोषा, कौशाम्बी और अलवारा झील के विकास के दरवाजे खुलने की संभावना बढ़ गई है। वर्ष 2019 में शासन-प्रशासन की ओर से की गई कवायदों से उम्मीद है कि नए साल में कौशाम्बी विकास की राह पर सरपट दौड़ने लगेगा। मंझनपुर को नए साल की पूर्व संध्या में नगर पालिका की मंजूरी मिल गई। सिराथू और सयांरा में निर्माणाधीन रेलवे ओवब्रिज पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। मेडिकल कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय बनेगा। कई शिक्षण संस्थानों के साथ ही ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना को हरी झंडी मिल जाएगी।

सोलह महाजनपदों में शामिल वत्सराज उदयन की राजधानी कौशाम्बी का इतिहास के तीनों काल खंडों में खासा महत्व रहा है। गौरवशाली अतीत वाला जनपद वर्तमान में बेहाल है। देश-प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने जैन, बौद्ध की तपस्थली कौशाम्बी में बिखरी विरासतों को सहेजने-संवारने का जिम्मा उठाया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या द्वारा पर्यटन के नक्शे में शामिल कर गृह जनपद को विकसित करने की कवायद से यहां के लोगों के सपनों को पंख लग रहे हैं। कड़ा स्थित मां शीतला का दरबार, राजा जयचंद्र का किला, ख्वाजा कड़क शाह की मजार, संत मलूकदास का आश्रम, ऐतिहासिक पर्वत प्रभोषा गिरि पभोसा स्थित जैन मंदिर, बौद्ध नगरी कौशाम्बी, अलवारा झील आदि को विकसित करने के लिए डिप्टी सीएम के फरमान पर जिला प्रशासन ने योजना शासन को भेज दी है। उम्मीद है कि नए साल में इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल जाएगी। ऐसा होने के बाद जिले की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed