{"_id":"5c7ec881bdec22144d7dfc73","slug":"do-the-inspection-and-solve-the-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण
Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी विभागध्यक्षों को स्थलीय निरीक्षण के बाद शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण का निर्देश दिया। इससे एक ही शिकायत को लेकर पीड़ितों को बार-बार अफसरों का चक्कर न लगाना पड़ेगा। हिदायत दिया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही अथवा उदासीनता क्षम्य नहीं की जाएगी। डीएम की मौजूदगी में दूर-दराज से आए 67 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से पांच मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के लिए अफसरों को समयसीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। भूमि विवाद संबंधी मामलों में डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, डीएफओ ओपी अंबष्ट, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, पीडी डीआरडीए, एसडीएम सतीश चंद्र समेत अधिकतर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
चायल तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने जनता की फरियाद सुनी। अपनी-अपनी समस्या लेकर आए 30 फरियादियों में से दो शिकायतों का निस्तारण किया। औधन निवासी शोभनाथ ने बताया की उसे छह महीने पहले शौचालय बनाने के लिए छह हजार की पहली किश्त दी गई थी। अब दूसरी किश्त नहीं मिलने से उसका शौचालय अधूरा है। सीडीओ ने बीडीओ नेवादा को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सटई मजरा जलालपुर शाना की संतोषी देवी पत्नी रामबाबू और आशा देवी पत्नी राम सजीवन तथा शाना नीबी निवासी कृष्णचन्द्र पुत्र रामगरीब ने बताया कि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।
चायल के गिरिया खालसा निवासी चंद्रिका प्रसाद पुत्र रामलखन ने बताया कि उसके घर के बाहर सालों पहले आठ फिट चौड़े खड़ंजा का निर्माण हुआ था। चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर आसानी से आते जाते हैं। पर्याप्त जगह होने के बावजूद ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार ने गत रविवार बिना किसी कार्ययोजना के रंजिशन उसका चबूतरा तोड़वाकर फिर से खडंजा का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। एसडीएम घनश्याम कुमार ने बीडीओ हरीश को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मौके पर नवागत एसडीएम घनश्याम कुमार सीओ राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।