{"_id":"6600904150184864f7008078","slug":"do-not-use-laundry-soap-to-remove-color-from-the-face-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109928-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चेहरे से रंग हटाने को कपड़ा धोने वाला साबुन न लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चेहरे से रंग हटाने को कपड़ा धोने वाला साबुन न लगाएं
Mon, 25 Mar 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
केमिकल वाले रंगों त्वचा और सिर में एलर्जी का कारण बन सकता है। हर्बल गुलाल से ही होली खेलना बेहतर होगा। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ मिश्रा ने बताया कि हरे रंग में कॉपर सल्फेट और लाल व पीले रंग में लेड ऑक्साइड होता है। केमिकल से त्वचा में एलर्जी होती है। त्वचा लाल पड़ जाती है, खुजली होने लगती है। यदि कोई चेहरे पर रंग लगा भी दे तो उसे छुड़ाने के लिए कपड़े धोने के साबुन का इस्तेमाल कतई न करें। इससे त्वचा और सूख जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान :
- होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर व नारियल का तेल लगाएं।
- रंग लगने के बाद यदि खुजली या जलन की समस्या हो तो सादे पानी से धोएं, रगड़ें नहीं।
- जिससे रंग साफ करें वह साबुन मॉइस्चराइजेशन वाला ही हो।
- रंग को एक ही दिन में छुड़ाने का प्रयास न करें।
- त्वचा पर बार-बार मॉइस्चराइजर लगाते रहें।
- ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- रंग लगने के बाद बालों को शैंपू से धोएं।
घर का भोजन करें, तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें
सरायअकिल सीएचसी के अधीक्षक व फिजीशियन डॉ. अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि बाजार के बने चिप्स, पापड़ या दुग्ध उत्पादों से प्रयोग से बचना चाहिए। खासकर बाजार का खोवा, गुझिया या अन्य मिठाई और भी नुकसान देह है। सबसे ज्यादा मिलावट इन्हीं में होती है। घर का बना हुआ खाएं। तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से जितना हो सके बचें। सीमित प्रयोग करें।
आंखों में रंग चला जाए तो करें ये काम
मेडिकल काॅलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव का कहना है कि केमिकलयुक्त रंग आंखों में जाने से रोशनी भी छिन सकती है। इसलिए होली पर आंखों को रंग से बचाने के लिए चश्मा पहनकर घर से निकलें। सिर्फ हर्बल रंगों का प्रयोग करें। आंखों में रंग चला भी जाए तो कोई घरेलू नुस्खा न अपनाएं। कुछ-कुछ देर में सिर्फ ठंडे पानी से धोएं। फिर भी राहत न मिले तो मेडिकल स्टोर से प्लेन एंटीबायोटिक (बिना स्टेराइड वाली) की आई ड्रॉप लेकर उसे तीन से चार बार डालें। इसके बाद भी राहत न मिले तो नजदीकी नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें।