फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Do not bother to meet wage earners holding

दिहाड़ी नहीं मिलने से मनरेगा मजदूर परेशान

Sat, 28 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 28 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Do not bother to meet wage earners holding
दिहाड़ी नहीं मिलने से परेशान निजाममई गांव के मनरेगा मजदूरों ने शनिवार को कड़ा ब्लाक में प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर होली से पहले मजदूरी दिलाने की मांग की। चेताया कि भुगतान नहीं किए जाने पर वे ब्लाक परिसर में परिवार समेत धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


कड़ा ब्लाक के निजाममई गांव निवासी फूलमती, सुरजी देवी, बिरहनिया देवी, मेला देवी, राजकुमारी, रुकमणि देवी, तिरसा देवी, मालती देवी, राजेंद्र कुमार आदि ने बताया उन लोगों ने मनरेगा योजना के तहत गांव में बनाई गई कच्ची मिट्टी की सड़क में 27 दिनों तक काम किया है। आरोप है कि अब तक उन्हें सड़क निर्माण की एक रुपये भी दिहाड़ी नहीं दी जा सकी है। मजदूरों का आरोप है कि जब भी प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी से मजदूरी की मांग की जाती है, वे बहाना बनाकर टरका देते हैं।
विज्ञापन


इधर, 27 दिनों की मजदूरी नहीं मिलने से परेशान मजदूरों ने शनिवार को कड़ा ब्लाक पहुंचकर प्रदर्शन किया। बीडीओ की गैरमौजूदगी में एडीओ पंचायत जीतेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर होली से पहले दिहाड़ी का भुगतान कराने की मांग की। मजदूरों का कहना है कि यदि होली से पहले उन्हें मजदूरी नहीं दी गई, तो वे ब्लाक में आकर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। एडीओ पंचायत ने मजदूरों को प्रकरण की जांच कराकर जल्द से जल्द मजदूरी दिलवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed