फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Do census work responsibly: DM

जिम्मेदारी से करें जनगणना का कार्य :डीएम

Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do census work responsibly: DM
जिम्मेदारी से करें जनगणना का कार्य :डीएम
विज्ञापन

जनगणना के पहले चरण की तैयारियों को लेकर की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागर में मंगलवार को जनगणना 2021 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। पहले चरण का काम 16 मई से 30 जून 2020 तक के मध्य संपन्न किया जाएगा। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी संबंधित अफसरों को सजगता के साथ समय पर जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि पहली बार मोबाइल एप के जरिए जनगणना कराई जा रही है। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर की तैनाती करते हुए उनके प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लखनऊ में प्रशिक्षित हुए मास्टर ट्रेनरों को 16 जनवरी से फील्ड ट्रेनरों एवं सुपरवाजरों के प्रशिक्षण को प्रारंभ करने का निर्देश दिया। फील्ड ट्रेनरों के रूप में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता या डायट प्रवक्ता अथवा इनके समकक्ष शिक्षक होगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एव प्रगति के संबंध में भी आकलन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed