फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM took charge for the success of the job fair

Kaushambi News: रोजगार मेले की सफलता के लिए डीएम ने संभाली कमान

Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM took charge for the success of the job fair
मंझनपुर। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए 14 जुलाई को डायट मैदान में रोजगार मेला आयाेजित किया जाएगा। मेले में 30 से अधिक कंपनियों के जरिये ढाई हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में कमान लेते हुए शनिवार को सभी नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जरूरी निर्देश दिया। डायट मैदान के नव निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास परिसर में 14 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित हो रहा है। ऐसे में डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियों को हर हाल में 13 जुलाई की दोपहर तक पूरा कर लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी
डीएम ने प्राचार्य महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवां सुजीत कुमार सिंह को महिला व पुरुष हेल्प डेस्क, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा व जिला क्रीड़ा अधिकारी अजय साहू को प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज करने और समन्वय बनाए रखने, प्रभारी सेवा योजना अधिकारी प्रशांत को रोजगार संगम पोर्टल में पंजीयन कराने का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

साथ ही बीडीओ मंझनपुर धीरेंद्र यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सर्वेश हरित, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सिराथू यजुवेंद्र नाथ, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मंझनपुर रुद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप सिंह पटेल व अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड दयाशंकर को कंपनियों से संपर्क कर उनकी मदद करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेला समापन के बाद डाटा एकत्र करने की जिम्मेदारी जिला समन्वय कौशल विकास मिशन निधि शुक्ला मिली। जिला उद्यान अधिकारी अवधेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य, मैनेजर जिला उद्योग केंद्र संदीप कुमार निर्मल को रिजर्व में ड्यूटी रखा गया है। मेला स्थाल की सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की जिम्मेदारी ईओ मंझनपुर प्रतिभा सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed