{"_id":"5e84e0868ebc3e768343f09e","slug":"dm-sp-suddenly-reached-the-quarantine-center-at-night-kaushambi-news-ald2723831158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को अचानक क्वारंटीन सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को अचानक क्वारंटीन सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी
विज्ञापन
DM-SP suddenly reached the Quarantine Center at night
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को अचानक क्वारंटीन सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी
मंझनपुर (संवाद)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन मंगलवार रात अचानक कोइलहा गांव स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए। अधिकारियों ने यहां रह रहे लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही बिजली, पानी, बिस्तर, भोजन, सफाई आदि के बेहतर बंदोबस्त की भी जानकारी ली। केयरटेकर को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। चेताया कि मनमानी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों अफसर देर रात तक हाईवे पर दूसरे शहरों से आए लोगों की निगहबानी करते रहे। कई जगह पर परदेशियों को रोककर उनसे पूछताछ भी की। क्वारंटीन सेंटरों के निरीक्षण और परदेशियों से पूछताछ का सिलसिला बुधवार को भी पूरे दिन चलता ही रहा। अधिकारियों का कहना है कि इससे क्वारंटीन सेंटरों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। लिहाजा लोगों को एकांतवास काटने में दिक्कत नहीं होगी।
----
लॉकडाउन के उल्लंघन में पांच गिरफ्तार
मंझनपुर (संवाद)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार सुबह कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। यह सभी मनाही के बाद भी एक स्थान पर झुंड बनाकर खड़े थे। लिखापढ़ी के बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिलेभर की पुलिस ने जगह-जगह पर वाहनों से फर्राटे भर रहे लोगों की चेकिंग की। इस दौरान 31 वाहनों का चालान किया गया। दो वाहन सीज कर दिए गए।