{"_id":"5e08f1928ebc3e87917058b6","slug":"dm-set-out-at-night-to-see-the-problems-of-the-poor-kaushambi-news-ald2642850196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की परेशानी देखने रात में निकल पड़े डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की परेशानी देखने रात में निकल पड़े डीएम
विज्ञापन
DM set out at night to see the problems of the poor
- फोटो : KAUSHAMBI
गरीबों की परेशानी देखने रात में निकल पड़े डीएम
जरूरतमंदों को कंबल का किया वितरण, मातहतों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार रात सर्द हवाओं के बीच गरीबों की दिक्कत देखने और सुनने सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। साथ ही मातहतों को दिशा-निर्देश भी दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार रात मंझनपुर और ओसा चौराहे पर अलाव आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी देखा कि कहीं कोई गरीब खुले आसमान के नीचे तो नहीं सो रहा है। डीएम वृद्धाश्रम के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय भी गए। यहां मरीजों व बुजुर्गों से बातचीत की। उनसे पूछा कि ठंडी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं कि नहीं। उन्होंने रात्रि भ्रमण के दौरान कई जगह पर रुककर गरीबों, असहायों, मजबूरों एवं निराश्रितों को कंबल भी दिए। करारी, मंझनपुर आदि कस्बों में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। यहां रह रहे लोगों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे नहीं सोना चाहिए। ऐसे लोगों की व्यवस्था रैन बसेरों में की जाए। चेताया कि रैन बसेरों में बिजली, पानी, शौचालय, कंबल, बिस्तर, साफ-सफाई आदि सुविधाएं नहीं मिलीं तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निरीक्षण की जानकारी पाकर सुबह मातहतों के होश उड़े रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह का निरीक्षण आने वाले दिनों में भी किया जाएगा।